pankaj-tiwari-faction-dominated-in-ramgarh-chamber-of-commerce-elections
pankaj-tiwari-faction-dominated-in-ramgarh-chamber-of-commerce-elections

रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में पंकज तिवारी गुट का रहा दबदबा

रामगढ़, 15 मार्च (हि.स.)। रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज का चुनाव रविवार की देर रात संपन्न हुआ। इस चुनाव में पंकज तिवारी गुट का दबदबा रहा। रविवार की देर रात मतगणना संपन्न हुई तो पंकज तिवारी गुट के लोगों ने जीत का ताज पहना। रात लगभग 9:45 बजे मतगणना संपन्न हुई । रामगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में कुल 895 वोट पड़े थे। इनमें से 11 मतों को रद्द कर दिया गया है। कुल 884 मतों की गणना के बाद जो रिजल्ट सामने आया वह चौंकाने वाला था। सबसे अधिक मत पंकज प्रसाद तिवारी गुट के लोगों का था। गोपाल शर्मा को 717, विष्णु पोद्दार को 702, मनोज चतुर्वेदी को 674, अमरेश गणक को 664, दिनेश पोद्दार को 657, संतोष तिवारी को 654, पंकज प्रसाद तिवारी को 652, मुरारी लाल अग्रवाल को 651, विनोद कुमार अग्रवाल को 649, नंदकिशोर गुप्ता को 608, भूपेंद्र सिंह पप्पू को 597, अमित कुमार सिन्हा को 592, इंद्रपाल सिंह सैनी को 580, अशोक कुमार सिंह को 575, इंद्रपाल सिंह छाबड़ा को 552, मनोज मंडल को 548, रविंद्र साहू को 526, विनय कुमार सिंह को 517, अरुण कुमार राय को 454, निलेश कुमार गुप्ता को 446, अशोक छाबड़ा को 356, विनोद कुमार पंकज को 343, पंकज कुमार को 296 और सूर्यवंश श्रीवास्तव को 250 मत मिले हैं। चेंबर ऑफ कॉमर्स के चुनाव में 5 महिला मतदाताओं ने भी मतदान किया था। विदित हो कि इस चुनाव में कुल 1199 मतदाताओं की सूची जारी हुई थी। इनमें से 895 लोगों ने ही अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in