कृषि कानूनों के खिलाफ निकाली गई पदयात्रा

padyatra-taken-out-against-agricultural-laws
padyatra-taken-out-against-agricultural-laws

पाकुड़,13 फरवरी(हि.स.)। जिला कांग्रेस कमिटि ने शनिवार को पार्टी के जिला पर्यवेक्षक शशि भूषण राय एवं अनिल ओझा के नेतृत्व में कृषि कानूनों के खिलाफ पदयात्रा निकाली गई। इसमें जिलाध्यक्ष उदय लखवानी समेत बड़ी संख्या नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए। पद यात्रा की समाप्ति पर पर्यवेक्षक शशि भूषण राय ने नरेन्द्र मोदी को अहंकारी प्रधानमंत्री बताते हुए कहा कि लाखों किसान विगत दो महीने से ज्यादा समय से केन्द्र द्वारा लागू काले कृषि कानूनों की वापसी को लेकर आंदोलन कर रहे हैं।लेकिन केन्द्र सरकार के कानों में जूं तक नहीं रेंग रहा है।वहीं पर्यवेक्षक अनिल ओझा ने कहा बड़े उद्योगपतियों के साझीदार केन्द्र सरकार को किसानों की आह लील जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ रवि-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in