our-traditions-and-customs-are-the-means-of-tying-the-society-together-neelkanth-singh
our-traditions-and-customs-are-the-means-of-tying-the-society-together-neelkanth-singh

हमारी परंपरा व रीति-रिवाज समाज को एकसूत्र में बांधने के माध्यम हैं: नीलकंठ सिंह

खूंटी, 07 अप्रैल(हि .स.)। खूंटी के विधायक और भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा कि हमारी जितनी भी परंपरा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और रीति-रिवाज है, वे सभी समाज को एकसूत्र में बांधकर रखने के माध्यम हैं। इसलिए हमें हर हाल में अपनी संस्कृति और परंपरा को बचाकर रखना है। विधायक मुंडा बुधवार को मुरहू प्रखंड के गुटुहातू गांव में आयोजित सांस्कृतिक सह छऊ नृत्य कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। मुंडा ने कहा मंडा पूजा, होली, सरहुल जैसे त्योहार में कई गांवों के लोग सामूहिक रूप से कार्यक्रम का आयोजन कर सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। इससे लोगों को एक-दूसरे से मिलने जुलने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि हमें किसी भी कीमत पर अपनी संस्कृति को नष्ट करने से बचाना है। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष और विधायक प्रतिनिधि काशीनाथ महतो ने कहा कि झारखंड की पुरानी परंपरा रही है कि हम हर त्योहार सामज के लेागों के साथ मिलकर मनाते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों का मनोरंजन तो होता ही है, साथ ही एक-दूसरे के साथ संबंध मजबूत होता है। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in