online-opening-of-cng-center
online-opening-of-cng-center

सीएनजी सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन

रांची, 08 जून (हि. स.)। केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने मंगलवार को रांची के डूमरदगा स्थित चौधरी पेट्रोल पंप (भारतीय फ्यूल सेंटर) में गेल कंपनी की ओर से स्थापित सीएनजी सेंटर का ऑनलाइन उद्घाटन किया। केंद्रीय मंत्री के उद्घाटन करने के बाद गेल कंपनी के उप महाप्रबंधक विमल टोप्पो व रांची के पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने इसका विधिवत उद्घटन किया। मौके पर विमल टोप्पो ने कहा कि आने वाला समय सीएनजी का है। प्रदूषणरहित ईंधन से कम खर्च में ज्यादा माइलेज देती है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in