online-fir-in-case-of-indecent-remarks-on-bjp-legislature-party-leader-babulal-marandi
online-fir-in-case-of-indecent-remarks-on-bjp-legislature-party-leader-babulal-marandi

भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी पर अभद्र टिप्पणी के मामले में ऑनलाइन एफआईआर

रांची, 17 मार्च (हि. स.)। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के आधिकारिक फेसबुक पेज पर सचिन नाम के व्यक्ति के द्वारा अभद्र व अश्लील टिप्पणी करने के मुद्दे पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रतुल शाहदेव ने बुधवार को ऑनलाइन एफआईआर दर्ज कराया है। प्रतुल ने अपने आवेदन में लिखा है कि सचिन ने बाबूलाल मरांडी के फेसबुक पेज पर निम्न स्तरीय और अभद्र टिप्पणी करके इस राज्य की लाखों जनता व भाजपा के कार्यकर्ताओं को आहत किया है। प्रतुल ने झारखंड पुलिस से इस व्यक्ति के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की और अपने आवेदन में टिप्पणी की स्क्रीनशॉट को भी संलग्न किया। प्रतुल ने कहा कि राज्य में एक नई प्रवृत्ति दिख रही है कि जहां भाजपा नेताओं के ट्विटर और फेसबुक अकॉउंटों पर एक गिरोह के द्वारा अभद्र व अश्लील टिप्पणियां करके उन्हें हतोत्साहित करने का प्रयास किया जा रहा है। लेकिन राष्ट्रवादी दल के कार्यकर्ता ऐसी चीजों से कभी विचलित नहीं होते हैं और अन्याय के खिलाफ उनका संघर्ष जारी रहेगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in