old-woman-dies-by-drowning-in-a-well
old-woman-dies-by-drowning-in-a-well

कुएं में डूबकर वृद्ध महिला की मौत

खूंटी, 24 फरवरी (हि.स.)। अड़की थाना अंतर्गत जोजोहातु गांव के कुएं में गिरकर डूबने से एक वृद्ध महिला की मौत मौत हो गई। मृतक की पहचान गुरुवारी देवी (70) के रूप में हुई है। वह बुंडू थाना क्षेत्र की रहने वाली थी। जानकारी के अनुसार वह कुछ दिनों पूर्व जोजोहातु गांव में स्थित अपने एक रिश्तेदार के यहां आई हुई थी। बुधवार सुबह कुएं में उसकी लाश देख ग्रामीणों ने इसकी सूचना अड़की थाना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचे और कुएं से शव को निकलवाकर पोस्टमार्टम के उपरांत स्वजनों को सौंप दिया। संभावना व्यक्त की जा रही है कि मंगलवार रात महिला की कुएं में गिरकर डूबने से मौत हुई होगी। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in