nia-will-investigate-chaibasa-naxalite-attack
nia-will-investigate-chaibasa-naxalite-attack

एनआईए करेगी चाईबासा नक्सली हमले की जांच

03/04/2021 रांची, 03 अप्रैल (हि.स.)। राष्ट्रीय जांच एजेंसी( एनआईए) चाईबासा जिले के टोकलो में हुए नक्सलियों की ओर से किए गए विस्फोट की जांच करेगी। चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र स्थित लांजी गांव में नक्सलियों की ओर से आईईडी विस्फोट में तीन जवान शहीद हो गए थे। एनआईए सूत्रों ने बताया कि रांची के एनआईए ब्रांच ने टोकलो थाना में दर्ज मामले को टेकओवर करते हुए कांड संख्या आरसी 02/2021 दर्ज किया है। एनआईए ने इस मामले के एक करोड़ इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी सहित 33 नक्सलियों को नामजद आरोपी बनाया है। इस मामले की जांच की जिम्मेवारी एनआईए के डीएसपी रैंक के अधिकारी को दी गई है। एनआईए ने इस मामले में एक करोड़ इनामी नक्सली अनल दा उर्फ पतिराम मांझी, महाराजा प्रमाणिक, आप्तन मांझी, चंपा, भुनेश्वर, मेरिना सिरका, निर्मल, विमला लोहरा, रेला माला, सूरज सरदार, सुनिया मुंडा, सुनीता, सरिता, गीता, मनोज मुंडा, जयंती, रोशन बोडरा, सोर्तो , सुखराम रमताई, बुधराम मुंडा, संजू , सूरज, मांगकर मुंडा, सुली कंडिर, हनुक हेंब्रम, केंड्रा, नोबेल, संतोष उरांव, एतवा मुंडू, गुरुदयाल, बेंगाली, दरियाल और सावन टूटी शामिल है। साथ ही एनआईए ने 20 – 25 अज्ञात लोगों को भी मामले में आरोपी बनाया है। चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र के लांजी गांव स्थित पहाड़ी के क्षेत्र में बीते चार मार्च को आइडी विस्फोट में झारखंड जगुआर के तीन जवान शहीद हो गए थे। उल्लेखनीय है कि चाईबासा जिले के टोकलो थाना क्षेत्र लांजी पहाड़ी पर नक्सलियों ने पुलिस जवानों पर अत्याधुनिक तरीके से हमला कर दिया था। डायरेक्शनल लैंडमाइन (आईईडी) नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट किया गया था। इसमें तीन जवानों की मौत हो गई थी। शहीद जवानों में झारखंड जगुआर के कांस्टेबल हरिद्वार साह, झारखंड जगुआर के कांस्टेबल किरण सुरीन, और हेड कांस्टेबल देवेंद्र कुमार पंडित शामिल थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in