पाबंदी के बावजूद नई सराय मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे सैकड़ों लोग
पाबंदी के बावजूद नई सराय मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे सैकड़ों लोग

पाबंदी के बावजूद नई सराय मस्जिद में नमाज पढ़ने पहुंचे सैकड़ों लोग

रामगढ़, 01 अगस्त (हि.स.) । बकरीद के त्यौहार को लेकर रामगढ़ जिले में एक ओर प्रशासन लोगों के आगे हाथ जोड़ता नजर आया, तो दूसरी ओर एक समुदाय के लोग सारे नियम कानून की धज्जियां उड़ाते नजर आए। शनिवार को शहर के नई सराय मस्जिद में बकरीद की नमाज पढ़ने के लिए सैकड़ों लोगों का हुजूम लग गया। खबर आग की तरह जिले में फैल गई और पुलिस मस्जिद के सामने पहुंच गई। इसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घटनास्थल का वीडियो बनाया और मस्जिदों में जुटे लोगों को तत्काल बाहर निकाला। इस मामले की पुष्टि करते हुए रामगढ़ थाना प्रभारी विद्या शंकर ने बताया कि लॉकडाउन के उल्लंघन के मामले की। प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें 4 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। इसके अलावा लगभग 100 अज्ञात लोगों पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिनकी पहचान वीडियो और तस्वीरों के आधार पर की जाएगी। यह प्राथमिकी दंडाधिकारी भोला शंकर महतो के बयान पर दर्ज की गई है। थाना प्रभारी विद्याशंकर ने बताया कि लॉकडाउन जिले में लागू है। जिसके तहत जिले के तमाम धार्मिक स्थलों को आम लोगों के लिए प्रतिबंधित किया गया है। बकरीद का त्यौहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो और लोग अपने घरों में ही नमाज अदा करें, इसके लिए शांति समिति की बैठक भी की गई थी। साथ ही पुलिस ने फ्लैग मार्च के दौरान सभी लोगों को इस बात की सूचना भी दी थी। लेकिन शनिवार को नई सराय मस्जिद में नियमों का उल्लंघन किया गया। जैसे ही पुलिस को इसकी सूचना मिली पेट्रोलिंग टीम वहां पहुंची। इसके अलावा नई सराय इलाके में दंडाधिकारी और पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति भी की गई थी। पदाधिकारियों के द्वारा पूरी मस्जिद को खाली कराया गया और उसका पूरा वीडियो बनाया गया। वहां सैकड़ों लोग नमाज पढ़ने के लिए इकट्ठा हुए थे। अब इस मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in