national-lok-adalat-held-in-ranchi-civil-court-on-april-10
national-lok-adalat-held-in-ranchi-civil-court-on-april-10

रांची सिविल कोर्ट में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दस अप्रैल को

08/04/2021 रांची, 08 अप्रैल (हि.स.)। रांची सिविल कोर्ट में कोरोना संक्रमण काल में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन दस अप्रैल को किया जा रहा है। लंबित मामलों के निष्पादन के लिए लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए पूर्व निर्धारित कार्यक्रम में बदलाव किया गया। अब दस अप्रैल को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत ऑनलाइन तरीके से होगा। राष्ट्रीय लोक अदालत में सुनवाई के दौरान पक्षकारों को कोर्ट में उपस्थित नहीं होना है। अधिवक्ता की देख रेख में पक्षकार ऑनलाइन सुनवाई में हिस्सा ले सकेंगे। रांची जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में दस हजार मामलों का चयन किया गया है। जिसमें 5500 केस का निष्पादन करने का लक्ष्य रखा गया है। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के सचिव अभिषेक कुमार ने गुरुवार को बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर अबतक सात हजार 500 पक्षकारों को नोटिस भी भेज गया है। सचिव ने बताया कि पूरे देश में एक ही दिन लोक अदालत का आयोजन होगा। रांची सिविल कोर्ट में भी आयोजित लोक अदालत पूर्व में फिजिकल और वर्चुअल दोनों माध्यम से होनी थी, लेकिन महामारी के बढ़ते मामलों के मद्देनजर फिजिकल सुनवाई पर रोक लगा दी गई है। प्रधान नियुक्त नवनीत कुमार के दिशा निर्देश पर सुनवाई को लेकर 43 बेंच का गठन किया गया है, जिसमें 29 बैंच न्यायिक पदाधिकारियों का बनाया गया है। वहीं 18 बैंच कार्यपालक पदाधिकारियों का बनाया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in