नक्सलवाद व अपराध बढ़ रहा है : नरेंद्र पाण्डेय
नक्सलवाद व अपराध बढ़ रहा है : नरेंद्र पाण्डेय

नक्सलवाद व अपराध बढ़ रहा है : नरेंद्र पाण्डेय

मेदिनीनगर, 11 जुलाई (हि.स.)। झारखंड में पूर्वर्ती रघुवर सरकार ने विकास कार्य के साथ ही नक्सलवाद व अपराधियों पर लगाम लगाया। वहीं आज आदिवासियों की दुहाई देने वाली हेमंत सोरेन की सरकर मे विकास कार्य ठप पड़ गये हैं। नक्सलवाद व अपराध बढ़ रहा है। सरकार सिर्फ अनाप-शनाप बयानबाजी में लगी हुई है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में आत्मनिर्भर भारत अभियान ने कोविड-19 महामारी संकट से लड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। यह बातें शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय ने कही। गरीबों दलितों श्रमिकों और किसानों के लिए भी कई कदम उठाए जा रहे है। जिससे हर क्षेत्र में विकास की एक नई कहानी लिखी जा सके। प्रधानमंत्री द्वारा आह्वान किया गया है वोकल फॉर लोकल एंड मेक इट ग्लोबल का अभियान देश को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाएगा । स्थानीय उद्यमियों और व्यवसायियों को भी सशक्त बनाएगा। एमएसएमई और उद्योग क्षेत्र में सोच वन लघु एवं मध्यम उद्योगों के लिए आर्थिक पैकेज के तहत मदद पहुंचाया जा रहा है। दबाव का सामना कर रहे एमएसएमई को बड़ी राहत प्रदान की गई है। सूक्षम विनिर्माण और सेवाओं की परिभाषा में बदलाव किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि मनरेगा जैसी महत्वपूर्ण योजना में 40 करोड़ रुपए का अतिरिक्त राशि दिया गया है जिससे मजदूरों को 125 दिन रोजगार गारंटी दिया जा रहा है। कृषि क्षेत्र एवं किसान विकसित हो प्रवासी मजदूरों की सहायता के लिए मिशन मोड़ चलाने के लिए 50000 करोड़ के सार्वजनिक कार्य कराए जा रहे हैं। इंफ्रास्ट्रक्चर संरचना बढ़ाकर विकास की गति तेज हो सके हर संभव प्रयास किया जा रहा है। कई कार्य क्षेत्रों कानूनी एकट मे सुधार के साथ-साथ रिफॉर्म भी किए जा रहे हैं। प्रधानमंत्री कृषि सम्मान निधि से 8 करोड़ से ज्यादा लाभुकों को सहायता दी गई है। महिला जन धन खाते से 20 करोड़ से ज्यादा लाभुको को 3 महीने तक आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। सामाजिक सुरक्षा पेंशन से तीन करोड़ से ज्यादा को सहायता मिली है। उज्जवला योजना से 8 करोड़ से ज्यादा लोगों को निशुल्क गैस वितरित किया गया है। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in