झारखंड
जन सेवा ही नारायण सेवा : पीएन सिंह
धनबाद , 9 जनवरी (हि.स.) । भाजपा बरवाअड्डा मंडल के बाबूडीह-खरनी एवं स्वामी विवेकानंद धर्मशाला बरवाअड्डा में शनिवार को सांसद पीएन सिंह ने ठंड से बचने के लिए 250 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया। मौके पर क्षेत्र की जनता की समस्याओं को भी सुना। सांसद ने कहा कि जनसेवा हीं नारायण सेवा है। उनका हमेशा से ही प्रयास रहा है कि वे अपने लोकसभा क्षेत्र के जरूरमंद लोगों को हर संभव सहयोग कर पाए। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को खुद से आगे आना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल-hindusthansamachar.in