nandan-yadav-became-the-patron-of-industrial-youth-ranchi-mahanagar-ramnavami-committee
nandan-yadav-became-the-patron-of-industrial-youth-ranchi-mahanagar-ramnavami-committee

औद्योगिक युवा रांची महानगर रामनवमी समिति के संरक्षक बने नंदन यादव

रांची, 04 अप्रैल (हि. स.)। औद्योगिक युवा रांची महानगर रामनवमी समिति की बैठक हटिया संकट मोचन हनुमान मंदिर प्रांगण में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में सर्व सहमति से नंदन यादव को संरक्षक और इंदरजीत सिंह को अध्यक्ष बनाया गया। मौके पर मुख्यातिथि के रूप में श्री महाबीर मंडल रांची के अध्यक्ष जय सिंह यादव, भाजपा नेत्री शोभा यादव, युवा रांची महानगर रामनवमी समिति के अध्यक्ष नंद किशोर चंदेल, युवा रांची महानगर रामनवमी समिति के संरक्षक दीपक ओझा, महाबीर मंडल के सह मंत्री सागर कुमार, महाबीर मंडल के कार्यकारिणी सदस्य उपेंद्र सिंह, महाबीर मंडल के प्रचार मंत्री कमलेश यादव, उपाध्यक्ष मुस्कान पाठक उपस्थित थे। मुख्य अतिथियों ने अपनी-अपनी बातों को रखा एवं अमल करने को कहा। नवनियुक्त संरक्षक नंदन यादव ने सभी का स्वागत करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन्स को फॉलो करते हुए इस साल रामनवमी मनाई जाएगी। औद्योगिक क्षेत्र के जितने भी अखाड़ा समिति है सब से मिल कर बैठक जल्द किया जाएगा। जिन समिति की जो भी समस्या है उसे हल किया जाएगा। नवनियुक्त अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने कहा कि इस साल रामनवमी में कोरोना को देखते हुए पूजा मनाई जाएगी। भक्तों को मास्क एवं सेनेटाइजर बाटा जाएगा। महानगर के पदाधिकारियों के द्वारा जो भी जिम्मेवारी दी जाएगी उसे पूरा किया जाएगा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in