monsoon-active-in-jharkhand-it-will-rain-for-five-days
monsoon-active-in-jharkhand-it-will-rain-for-five-days

झारखंड में मानसून सक्रिय, पांच दिनों तक होगी बारिश

रांची, 16 जून (हि.स.)। राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। राजधानी रांची में बुधवार सुबह से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में हल्के और मध्यम दर्जे के बारिश की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार दक्षिणी झारखंड के ऊपर एक निम्न दबाव का चक्रवर्तीय क्षेत्र बना हुआ है, जिसके असर से पूरे राज्य में बारिश हो रही है। अगले पांच दिनों तक हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों में कई जगहों पर भारी बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक वर्षा 101.4 मिलीमीटर डाल्टेनगंज (मेदनीनगर) में दर्ज की गई, पिछले 24 घंटों में सबसे अधिक तापमान 32.6 डिग्री सेल्सियस जमशेदपुर में जबकि सबसे कम तापमान 21.6 डिग्री सेल्सियस चाईबासा में दर्ज किया गया है। राजधानी रांची में पिछले 15 दिनों से मौसम खराब है, रुक रुक कर लगातार बारिश हो रही है। मौसम विभाग के अनुसार रांची , बोकारो, गुमला, लोहरदगा, रामगढ़, गिरिडीह, कोडरमा, चतरा, पलामू, धनबाद,जिलों में अलर्ट जारी करते हुए लोगों से सतर्क और सावधानी बरतने की अपील की है। इसे लेकर विभाग की ओर से येलो अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पेड़ के नीचे, बिजली के खंभे से दूर रहने की भी सलाह दी है। किसानों को खेतों में इस दौरान नहीं जाने की सलाह दी गई है। रांची मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में अगले पांच दिनों तक लगातार बारिश होगी। इस दौरान मेघ गर्जन और वज्रपात की संभावना बनी हुई है। बुधवार को राज्य में एक-दो स्थानों पर भारी बारिश की संभावना है। पांच दिनों के बाद बारिश में कमी आएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in