mohammad-jalaluddin-donated-rs-5100-for-the-construction-of-ram-temple
mohammad-jalaluddin-donated-rs-5100-for-the-construction-of-ram-temple

राम मंदिर निर्माण के लिए मोहम्‍मद जलालुद्दीन ने दान क‍िए 5100 रुपये

धनबाद, 20 जनवरी (हि.स.)। अयोध्या में भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए चल रहा "श्रीराम मंदिर निधि समर्पण अभियान" का आज छठा दिन है। इस अभियान में सभी मत-पंथ के लोगों का भरपूर सहयोग मिल रहा है। राम भक्त ह्रदय खोल कर समर्पण कर रहे हैं तथा श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के लिए दान दे रहे हैं। आज इसी दौरान अंगारपथरा (कतरास) निवासी एंव जलाल बैटरी के मो. जलालुद्दीन अंसारी ने 5100 रुपये का दान राम मंदिर के लिए दिया तथा कहा कि यह मंदिर हम सभी का है। हमारे पूर्वज राम हैं। हम सभी को बढ़-चढ़कर इसमें हिस्सा लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि राम एकता और सद्भाव के प्रतीक हैं। राम के आदर्शों पर हम सभी को चलना चाहिए। अभियान में आरएसएस, विहिप एंव अन्य सामाजिक संगठनों के कार्यकर्ता घर-घर तक जा रहे हैं और मंदिर निर्माण के लिए धन इकट्ठा कर रहे हैं। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के धनबाद महानगर कार्यवाह पंकज सिंह ने सभी दान दाताओं को धन्यवाद दिया और कहा कि मंदिर निर्माण के लिये समाज के सभी वर्ग के लोगों को एक गिलहरी की भांति अपना सहयोग देना चाहिए। अयोध्या मे राम मंदिर का निर्माण राष्ट्र निर्माण का कार्य है। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in