modi-government-has-become-a-burden-for-the-country-ashok-paswan
modi-government-has-become-a-burden-for-the-country-ashok-paswan

देश के लिए बोझ बन गई है मोदी सरकार : अशोक पासवान

पाकुड़, 25 फरवरी(हि.स.)। ईंधन टैक्सजीवी केंद्र की नरेन्द्र मोदी सरकार देश के लिए अभिशाप साबित हो रही है। देश हित में इसे उखाड़ फेंकना जरूरी हो गया है। ये बातें कांग्रेस पार्टी के पाकुड़ जिला पर्यवेक्षक अशोक पासवान ने गुरुवार को संवाददाता सम्मेलन में कहीं। वे पेट्रोल- डीजल के मूल्य वृद्धि के खिलाफ पार्टी द्वारा चलाए जाए वाले चरणबद्ध आंदोलन के मद्देनजर बोल रहे थे।उन्होंने आरोप लगाया कि वर्ष मई 2019 से लेकर अब तक पेट्रोल में 21 रूपए तथा डीजल की कीमतों में 33 रुपये तक की मूल्य वृद्धि की जा चुकी है।साथ ही कहा कि मोदी सरकार के दौरान कच्चे तेल का घरेलू उत्पादन न्यूनतम स्तर 15.80 फीसदी पर आ गया है। जबकि यूपीए सरकार के दौरान यह 23.40 फीसदी था। वहीं उन्होंने केन्द्र सरकार पर ओएनजीसी का बजट वर्ष 2020-21 के 32.501से घटा कर 21-22 में 29.800 करोड़ रुपए करने का आरोप लगाया। साथ ही कहा कि पेट्रो उत्पादों पर मनमाना टैक्स लगाकर मोदी सरकार अब तक 21लाख 50 हजार करोड़ रुपए लूट चुकी है।साथ ही जोड़ा कि मोदी सरकार सिर्फ वर्ष 2020 में इस मद में वसूला गया तीन लाख, छियालिस हजार,एक सौ रूपए का कोई हिसाब नहीं दे रही है। साथ ही कहा कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में पेट्रोल- डीजल की कीमतों में गिरावट के बाद इनकी कीमतें 37.72 रूपए तथा 33.46 रूपए के बजाय 90 से 100 रूपए तक हो गई हैं। हिन्दुस्थान समाचार /रवि

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in