mla-rajesh-kachhap-will-bear-the-cost-of-education-of-birsa-munda39s-great-granddaughter
mla-rajesh-kachhap-will-bear-the-cost-of-education-of-birsa-munda39s-great-granddaughter

बिरसा मुंडा की परपोती की शिक्षा का खर्च उठाएंगे विधायक राजेश कच्छप

रांची, 21 जून (हि.स.)। खिजरी विधान सभा क्षेत्र से कांग्रेस के विधायक राजेश कच्छप ने बिरसा मुंडा की परपोती जॉनी मुंडा के मुंडारी पीएचडी सहित तमाम शिक्षा का पूरा खर्च वहन करने का बीड़ा उठाया है। भगवान बिरसा मुंडा की जन्मस्थली खूंटी के उलीहातू का दौरा करने के बाद उन्होंने इसकी घोषणा नगड़ा टोली सरना भवन में आयोजित प्रेसवार्ता में की। उन्होंने आश्वासन दिया कि चपरासी के पद पर कार्यरत परपोते कान्हु मुंडा को सम्मानजनक पद पर पदस्थापित किया जाएगा। साथ ही सरकारी अटकलें ना हुईं तो उनके वंशजों को खिजरी विधान सभा क्षेत्रों में जमीन भी दिलवाने का प्रयास वे करेंगे। उल्लेखनीय है कि फिल्मी कलाकार सोनू सूद ने कुछ दिनों पहले जॉनी का पढ़ाई-खर्च उठाने की बात कही थी। तत्काल एक लाख रुपये भी भेजे थे। विधायक ने कहा कि जिस बिरसा मुंडा को झारखंड में भगवान का दर्जा प्राप्त है। जिन्होंने जमीदारी प्रथा और महाजनी प्रथा को समाप्त किया। जिनकी बदौलत अबुआ दिसुम अबुआ राज अलग झारखंड राज्य का गठन हुआ। सीएनटी एसपीटी एक्ट जैसा सशक्त कानून इस राज्य को मिला और जिनके नाम पर झारखंड में तमाम राजनीति की शुरुआत होती है, उस महापुरुष के वंशज आज इस स्थिति में हैं। उन्होंने उनके वंशजों की बेहतरी का आश्वासन दिया। साथ ही कहा कि झारखंड के तमाम शहीदों वीरों के वंशजों की स्थिति पर वह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से विशेष मुलाकात करेंगे और इस ओर पहल करने का आग्रह करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in