MLA Lombodar Mahato went to Chennai and took care of Minister Jagarnath Mahato
MLA Lombodar Mahato went to Chennai and took care of Minister Jagarnath Mahato

विधायक लंबोदर महतो ने चेन्नई जाकर मंत्री जगरनाथ महतो का लिया हालचाल

रांची, 29 दिसम्बर (हि. स.)। आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव और गोमिया के विधायक लंबोदर महतो ने चेन्नई जाकर एमजीएम अस्पताल में भर्ती झारखंड सरकार के मंत्री जगरनाथ महतो का हालचाल लिया। मौके पर अस्पताल के मेडिकल स्टाफ ने डॉ. लंबोदर महतो के बारे में जानने का प्रयास किया, तो जगरनाथ महतो ने कागज पर गोमिया एमएलए लिखकर उनका परिचय कराया। मंत्री ने उनकी ओर देखकर मुस्कुराया तथा दोनों हाथ उठाकर अभिवादन किया। लंबोदर लंबोदर महतो ने भी दोनों हाथ जोड़कर उनका अभिवादन स्वीकार किया। गोमिया विधायक ने जगरनाथ महतो का इलाज कर रहे डॉ. अपार जिंदल एवं डॉ. मुरली कृष्णन से भी मिलकर मंत्री के स्वास्थ्य की जानकारी ली। दोनों डॉक्टरों ने बताया कि वे अब नाश्ता एवं भोजन करने लगे हैं। साथ ही समझने व बुझने भी लगे हैं। थोड़ी कमजोरी है, जिसे दूर करने का प्रयास किया जा रहा है। हम आशा करते हैं कि वे जल्दी पूरी तरह स्वस्थ झारखंड लौटेंगे। लंबोदर महतो जगरनाथ महतो के पुत्र वासुदेव महतो और उनके आप्त सचिव लोकेश्वर महतो से मिलकर भी हाल चाल जाना। साथ में धर्मपत्नी कौशल्या देवी ने भी जगन्नाथ महतो को देखा। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in