mla-amba-writes-letter-to-cm-to-apply-corona-vaccine-to-media-personnel
mla-amba-writes-letter-to-cm-to-apply-corona-vaccine-to-media-personnel

मीडिया कर्मियों को कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए विधायक अंबा ने लिखा सीएम को पत्र

16/04/2021 रामगढ़, 16 अप्रैल (हि.स.)। पूरे देश में फ्रंटलाइन वर्कर्स हेल्थ वर्कर और वृद्ध लोगों को कोरोना का वैक्सीन लगाया जा रहा है। इसके अलावा 45 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों को भी वैक्सीन लग रहा है। लेकिन मीडिया कर्मियों को वैक्सीन नहीं लगने की वजह से उनके संक्रमित होने की संभावना भी काफी हद तक बढ़ गई है। इस मुद्दे को बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने संवेदनशीलता के साथ उठाया है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को एक पत्र भी लिखा है। साथ ही शुक्रवार को उस पत्र को सोशल मीडिया पर भी साझा किया है। उन्होंने कहा है कि मीडिया कर्मी अग्रिम पंक्ति में रहकर लगातार काम कर रहे हैं। वे कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। साथ ही कोरोना से बचने के लिए और उसके रोकथाम के लिए लगातार जनता के बीच संदेश पहुंचा रहे हैं। कोरोना से लड़ाई लड़ने में यह तबका लगातार लोगों की मदद कर रहा है। ऐसी स्थिति में मीडिया कर्मियों को फ्रंटलाइन वर्कर्स के तौर पर वैक्सीन लगना बेहद जरूरी है। इस पूरे वर्ग को सहयोग करने के लिए सरकार को आगे आना चाहिए। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in