विस्थापितों ग्रामीणों की समस्या को लेकर मंत्री रामेश्वर उरांव से मिली विधायक अंबा

mla-amba-met-minister-rameshwar-oraon-regarding-the-problem-of-displaced-villagers
mla-amba-met-minister-rameshwar-oraon-regarding-the-problem-of-displaced-villagers

रामगढ़, 28 जून (हि.स.)। बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद विस्थापित ग्रामीणों की समस्या को लेकर लगातार सरकार के समक्ष प्रस्ताव रख रही हैं। इसी क्रम में सोमवार को वे राज्य के खाद्य आपूर्ति सह वित्त मंत्री और कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव से मिलीं। इस दौरान उन्होंने विस्थापित एवं प्रभावितों की समस्याओं का निराकरण हेतु एक ज्ञापन भी सौंपा। उन्होंने रामेश्वर उरांव को बताया कि पकरी बरवाडीह कोयला परियोजना के विस्थापित एवं प्रभावितों को अभी तक न्याय नहीं मिला है। पूरे राज्य में विस्थापितों की समस्या काफी वर्षों से चली आ रही थी। राज्य के विस्थापितों की समस्याओं को सुनने एवं उनके निराकरण के लिए विस्थापन निराकरण समिति का गठन किया गया था। अंबा प्रसाद ने रामेश्वर उरांव को बताया कि कांग्रेस पार्टी बड़कागांव विधानसभा में वर्षों से विस्थापित प्रभावित के साथ खड़ी रही है। दो पूर्ववर्ती विधायक विस्थापितों के अधिकारों की रक्षा के लिए जेल भी गए। बड़कागांव की जनता ने इस लग्न और बलिदान को पुरस्कृत करते हुए लगातार तीन बार कांग्रेस पार्टी को विजई बनाया है। मंत्री रामेश्वर उरांव ने जल्द से जल्द सकारात्मक पहल करने का आश्वासन दिया। हिन्दुस्थान समाचार/ अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in