missing-youth39s-body-found-in-check-dam
missing-youth39s-body-found-in-check-dam

लापता युवक का शव चेकडैम में मिला

रामगढ़, 08 जून (हि.स.)। भुरकुंडा थाना क्षेत्र के रिवरसाइड स्थित दुंदुवा चेकडैम से मंगलवार को एक युवक का शव बरामद हुआ। उसकी पहचान दुंदुवा स्वीपर कॉलोनी निवासी पिंटू मिर्धा के रूप में हुई। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। इधर, मृतक के परिजनों के अनुसार पिंटू दो दिनों से लापता था। उसकी खोजबीन की जा रही थी। बताया कि उसे मिर्गी की बिमारी थी और अक्सर इसके दौरे पड़ते थे। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in