minister-of-hemant-government-making-unconstitutional-statement-aditya-sahu
minister-of-hemant-government-making-unconstitutional-statement-aditya-sahu

असंवैधानिक बयान दे रहे हेमंत सरकार के मंत्री: आदित्य साहू

रांची, 18 फरवरी (हि.स.)। भाजपा के प्रदेश महामंत्री आदित्य साहू ने राज्य के वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव के बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीति फुट डालो और राज करो की है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि यह चरित्र कांग्रेस के डीएनए में शामिल है। संविधान की शपथ लेकर पूरे राज्य की जनता की सेवा का संकल्प लेने वाले मंत्री के मुंह से असंवैधानिक बातें शोभा नहीं देती। मंत्री को ऐसी बयानबाजी से बचना चाहिये। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को राज्य के विकास से कुछ भी लेना देना नही है। कांग्रेस का इतिहास झारखंड विरोधी है। झारखंड अलग राज्य की मांग कांग्रेस के कुशासन का ही परिणाम है। कांग्रेस ने झारखंड आंदोलन को बार बार अपमानित किया। इसकी बोली लगाई। धार को कुंद करने की कोशिश की। कांग्रेस की नीयत साफ होती तो अलग राज्य बहुत पहले बन गया होता। भाजपा राज्य गठन कराने से लेकर राज्य के सर्वांगीण विकास के लिये संकल्पित है। भाजपा ने अलग राज्य भी बनाया और विकास के सार्थक प्रयास भी लगातार कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in