मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कोल इंडिया के खिलाफ  टिपण्णी अमर्यादित :भाजपा
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कोल इंडिया के खिलाफ टिपण्णी अमर्यादित :भाजपा

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की कोल इंडिया के खिलाफ टिपण्णी अमर्यादित :भाजपा

रांची, 31 जुलाई (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता सरोज सिंह मुख्यमंत्री के बयान पर प्रतिक्रिया ब्यक्त करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा कोल इंडिया जैसे देश के सार्वजनिक संस्था को राक्षस कहना बहुत ही शर्मनाक बात है। वो भी मुख्यमंत्री जैसे संवैधानिक कुर्सी पर बैठे कर । सिंह ने शुक्रवार को कहा कि जिस कोल इंडिया ने देश के विकास में अहम योगदान है ।कोल इंडिया देश में कोयले का उत्पादन कर ऊर्जा के क्षेत्र में बड़ा योगदान देता है,करोड़ो लोगो को प्रत्यक्ष,अप्रत्यक्ष रूप से देश में रोजगार मुहैया कराता है । झारखंड सरकार और प्रदेश के लोगे के लिए तो जीवन रेखा है और उस कोल इंडिया को राक्षस कहना उनके विकृत सोच को प्रदर्शित करता है। उन्होंने कहा कि उनको ये भी नही भूलना चाहिए कि इस कोल इंडिया का मंत्री उनके पिता शिबू सोरेन रह चुके है और हा उस समय उन्होंने राक्षस तो नही समझा लेकिन काम धेनु समझकर दोहन करने का काम जरूर क्या जिसका परिणाम कोलगेट घोटाला के नाम से सामने आया। मुख्यमंत्री हेमन्त कोल इंडिया पर की गई इस टिपणी को वापस लेकर सार्वजनिक माफी मांगनी चाहिए। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in