मुख्यमंत्री का बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुचाने वाला :दीपक प्रकाश
मुख्यमंत्री का बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुचाने वाला :दीपक प्रकाश

मुख्यमंत्री का बयान लोकतांत्रिक व्यवस्था पर आघात पहुचाने वाला :दीपक प्रकाश

रांची, 18 जुलाई ( हि.स.)भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोकतंत्र में जितनी भूमिका सत्ता पक्ष की है, उससे अधिक भूमिका विपक्ष की है।परंतु यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि मुख्यमंत्री विपक्ष विहीन लोकतंत्र,नेता प्रतिपक्ष विहीन विधानसभा चाहते है। प्रकाश ने शनिवार को कहा कि भाजपा ने भले ही राज्य में सत्ता नहीं प्राप्त की है परंतु जनता का अपार जन समर्थन भाजपा एवम एनडीए गठबंधन के साथ है। उन्होंने कहा कि विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 50 लाख से ज्यादा वोट प्राप्त किये हैं। बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में उनकी तत्कालीन पार्टी एवम आजसू पार्टी को प्राप्त मतों को जोड़ दें तो आंकड़ा 58 लाख को भी पार कर जाता है जबकि महा गठबंधन में शामिल झामुमो,कांग्रेस एवम राजद ने अपने झूठे वादों के बल पर 52 लाख वोट ही प्राप्त कर सके। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को यह सच्चाई स्वीकार करनी चाहिए। अब यह साबित हो गया है कि सत्ता पक्ष के इशारे पर नेता प्रतिपक्ष की घोषणा नहीं हो रही और विधानसभा अध्यक्ष किंकर्तब्यविमूढ़ बने हुए हैं,जबकि भाजपा ने सभी संवैधानिक प्रक्रियाएं पूरी की है। प्रकाश ने कहा कि यह लोकतंत्र है सत्ता आती और जाती है परन्तु लोकतंत्र की गाड़ी पक्ष और विपक्ष की दो पटरी पर ही तेज दौड़ती है।उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के मुँह से ऐसी बातें शोभा नहीं देती है। हिंदुस्थान समाचार /विनय/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in