militant-and-naxalite-activities-accelerate-in-jharkhand-bjp
militant-and-naxalite-activities-accelerate-in-jharkhand-bjp

झारखण्ड में उग्रवादी और नक्सली गतिविधियों में तेजी आई : भाजपा

रांची, 06 मार्च (हि.स.)। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अविनेश कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार के गठन के साथ ही प्रदेश में उग्रवादी और नक्सली गतिविधियों में तेजी आई है। उन्होंने शनिवार को कहा कि इसका प्रत्यक्ष प्रमाण चाईबासा में झारखंड जगुआर के तीन जवानों की शहादत है। यह घटना झारखंड की विधि व्यवस्था पर प्रश्न चिन्ह खड़ा करती है। पूरा झारखंड प्रदेश छोटे-छोटे उग्रवादी संगठन के जीवंत होने से चिंतित है। उन्होंने कहा कि पीएलएफआई जैसे संगठनों के संरक्षण में कई छोटे-छोटे अवैध कारोबार तेजी से विस्तार ले रहे हैं। खलारी के रोहिणी कोल परियोजना में केजीएफ के नाम पर टीएफपीसी तृतीय सम्मेलन प्रस्तुति कमेटी के नाम से उग्रवादी संगठन अवैध वसूली खुलेआम कर रहा है। इससे साबित होता है कि राज्य किस दिशा में जा रहा है। सिंह ने कहा कि जिस दिन से कांग्रेस के सहयोग से हेमंत सोरेन की सरकार बनी है लगातार ऐसी घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है। उग्रवादी लोकतंत्र और लोकतांत्रिक व्यवस्था को चुनौती दे रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ कृष्ण/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in