meeting-related-to-revenue-collection-and-land-reform
meeting-related-to-revenue-collection-and-land-reform

राजस्व संग्रहण और भूमि सुधार से सम्बंधित हुई बैठक

मेदिनीनगर, 18 फरवरी (हि.स.)। उपायुक्त शशि रंजन की अध्यक्षता में राजस्व संग्रहण एवम भूमि सुधार से सम्बन्धित बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में उपायुक्त ने सभी विभागों द्वारा की गई राजस्व वसूली की समीक्षा की। विभागों द्वारा किये गए राजस्व वसूली से उपायुक्त सन्तुष्ट दिखे। उन्होंने कहा कि इसी प्रकार से राजस्व उगाही का कार्य करें। उन्होंने मार्च महीने के अंत तक सरकार द्वारा प्राप्त लक्ष्य को पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि राजस्व संग्रहण जिले की कार्यप्रणाली का अहम हिस्सा है। इस कार्य में पारदर्शिता आवश्यक है, उन्होंने पदाधिकारियों को लोगों को कर भुगतान करने के लिए प्रेरित करने का निर्देश दिया। बैठक में मौजूद जिला उत्पाद अधीक्षक ने बताया कि अब तक सरकार से प्राप्त लक्ष्य के विपरीत 48 प्रतिशत की वसूली की गई है। उन्होंने बताया कि कोविड के कारण राजस्व वसूली में कमी आयी है। मार्च महीने तक लक्ष्य के करीब पहुचने की कोशिश की जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/संजय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in