मेदिनीनगर नगर निगम के कई चिन्हित स्थानों में बना जोखिम क्षेत्र
मेदिनीनगर नगर निगम के कई चिन्हित स्थानों में बना जोखिम क्षेत्र

मेदिनीनगर नगर निगम के कई चिन्हित स्थानों में बना जोखिम क्षेत्र

मेदिनीनगर, 30 जुलाई (हि.स.)। उपायुक्त शशि रंजन ने मेदिनीनगर नगर निगम के गुरुनानक कॉलोनी, नावाटोली में वार्ड नम्बर 21 के चिन्हित स्थानों को जोखिम क्षेत्र घोषित कर दिया है। उन्होंने जारी आदेश में कहा है कि जोखिम क्षेत्र के लिए चिन्हित स्थानों में लोगों के प्रवेश एवं निकास को प्रतिबंधित किया गया है, ताकि कोविड-19 के प्रसार को रोका जा सके। उपायुक्त ने निदेश दिया है कि इंसीडेंट कमांडर के रूप में अधिसूचित प्रखंड विकास पदाधिकारी सदर, एम. एच. ए द्वारा निर्गत आदेश के तहत कंटेनमेंट जोन के अंतर्गत इस कार्य के लिए पूर्व से गठित कोषांगों के सहयोग से कार्य करवाना सुनिश्चित करेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/संजय/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in