medanta-employee-dies-a-day-after-taking-corona-vaccine-hart-was-patient
medanta-employee-dies-a-day-after-taking-corona-vaccine-hart-was-patient

कोरोना वैक्सीन लेने के एक दिन बाद मेदांता कर्मचारी की मौत, हार्ट का था मरीज

रांची, 03 फरवरी (हि.स.)। रांची के मेदांता अस्पताल के हाउसकीपिंग स्टाफ मन्नू पाहन की कोविड वैक्सीन लेने के एक दिन बाद कल रात मौत हो गयी है। पाहन पहले से ही हार्ट का मरीज था। उसके शव का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ स्पष्ट हो सकेगा। बुधवार को अस्पताल प्रबंधन ने बताया कि रांची के ओरमांझी प्रखंड के कोयिलारी गांव का रहने वाला मन्नू पाहन मेदांता अस्पताल के इंडोस्कोपी डिपार्टमेंट में काम करता था। मन्नू पाहन को 01 फरवरी को कोरोना वैक्सीन का टीका लगा था। 02 फरवरी की देर रात पन्नू की अचानक तबियत बिगड़ गई। तबियत बिगड़ने के बाद उसे अस्पताल लाया गया, जहां डाक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। वही इस संबंध में मेदांता प्रबंधन ने बताया कि मन्नू पाहन हार्ट की समस्या से ग्रसित था। फिलहाल मन्नू पाहन के शव को पोस्टमार्टम के लिए रिम्स लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो पाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in