mask-checking-campaign-conducted-in-various-areas-of-ramgarh
mask-checking-campaign-conducted-in-various-areas-of-ramgarh

रामगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में चलाया गया मास्क चेकिंग अभियान

21/04/2021 रामगढ़, 21 अप्रैल (हि.स.)। कोरोना के मद्देनजर उपायुक्त संदीप सिंह के निर्देश पर बुधवार को गोला प्रखंड सहित अन्य प्रखंडों के विभिन्न क्षेत्रों में मास्क चेकिंग अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारियों, अंचल अधिकारियों सहित अन्य अधिकारियों द्वारा सभी को अनिवार्य रूप से सामाजिक दूरी का पालन करने का निर्देश दिया गया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी के द्वारा सभी लोगों को 22 अप्रैल से 29 अप्रैल तक मनाए जाने वाले स्वास्थ्य सुरक्षा सप्ताह के तहत अनिवार्य रूप से घर के अंदर रहने को कहा गया। इस दौरान बिना मास्क के वाहन चलाने वाले सभी लोगों को सार्वजनिक स्थलों पर ना जाने की कड़ी चेतावनी दी गई। हिन्दुस्थान समाचार/अमितेश

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in