Mary Gomke Jaipal Singh Munda is the inspiration of youth: Hemant Soren
Mary Gomke Jaipal Singh Munda is the inspiration of youth: Hemant Soren

मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा युवाओं के प्रेरणास्रोत: हेमन्त सोरेन

रांची, 03 जनवरी (हि. स.)। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवास पर रविवार को मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की 118वीं जयंती पर उनकी तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा ने संविधान निर्माण में अहम भूमिका निभायी। राज्य के ऐसे सपूत पर हमें गर्व है, जिन्होंने देश और दुनिया में झारखंड की अलग पहचान बनाई। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हॉकी में मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा की कप्तानी में 1928 के ओलिंपिक में भारत ने पहला स्वर्ण पदक प्राप्त किया। उन्होंने हॉकी के क्षेत्र में पूरे विश्व में देश को अलग पहचान दिलायी। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारतीय स्वाधीनता आंदोलन में भी उनकी भूमिका महत्वपूर्ण थी। वे संविधान सभा के सदस्य रहे और झारखंड आंदोलन की नींव रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे एक जाने-माने राजनीतिज्ञ, लेखक, शिक्षाविद् एवं प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी थे। जयपाल सिंह मुंडा वर्ष 1925 में ‘ऑक्सफोर्ड ब्लू’ का खिताब पाने वाले हॉकी के एकमात्र अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि आज हमसभी को इनके आदर्शों और दिखाए मार्ग पर चलने की जरूरत है। मरङ गोमके जयपाल सिंह मुंडा आज भी राज्य एवं देश के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in