Many state ministers collude with Naxalites, ministers meet Naxalites in darkness: Babulal Marandi
Many state ministers collude with Naxalites, ministers meet Naxalites in darkness: Babulal Marandi

राज्य के कई मंत्रियों की नक्सलियों से सांठगांठ, अंधेरे में नक्सलियों से मिलते हैं मंत्री : बाबूलाल मरांडी

धनबाद, 18 जनवरी (हि.स.) । पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सरकार पर जोरदार हमला बोला है। राज्य सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि राज्य सरकार के कई मंत्री नक्सलियों से मिले हुए हैं। वह रात के अंधेरे में नक्सलियों से मिलने जाते हैं। इस वजह से राज्य में नक्सली गतिविधियां बढ़ीं हैं। बाबूलाल सोमवार को सांसद पीएन सिंह के आवास पर मीडिया से बात कर रहे थे। बाबूलाल ने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था पूरी तरह से चौपट हो गई है। शिकायत करने पर सरकार के वरिष्ठ अधिकारी पैर तोड़ने की बात करते हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में हत्या, बलात्कार, लूट, छिनतई की घटनाएं बढ़ी है। व्यापारियों को धमकाया जा रहा है। पुलिस मूक दर्शक बनी हुई है। आपराधिक वारदातों को रोकने में नाकामयाब है। यह स्थिति तब है जब यह विभाग मुख्यमंत्री के पास है। स्थिति यह है कि लोग देर शाम के बाद घर से निकलने में कतराने लगे हैं। चेतावनी दी कि अगर सरकार विकास और कानून व्यवस्था को सुचारु करने में असफल रहती है, तो हमलोग सरकार को व्यवस्था में बदलाव के लिए मजबूर करेंगे। सड़क से सदन तक आंदोलन करेंगे। वहीं डीवीसी द्वारा डायरेक्ट आरबीआई से जेवीवीएनएल का पैसा काटने के सवाल पर कहा कि डीवीसी भी एक संस्था है। उसकी भी खर्च है। वह भी कोयला लेता है। कर्मियों को पेमेंट करता है इसलिए उसको भी पैसे की जरूरत है। इसके लिए राज्य सरकार को चाहिए था कि दोनों मिलकर बैठक कर समस्या का समाधान निकालें। मौके पर सांसद पशुपतिनाथ सिंह, विधायक राज सिन्हा समेत भाजपा के कई मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार / बिमल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in