मधुपुर उपचुनाव तुष्टिकरण बनाम विकास का चुनाव है : दीपक प्रकाश

madhupur-by-election-is-the-choice-of-appeasement-vs-development-deepak-prakash
madhupur-by-election-is-the-choice-of-appeasement-vs-development-deepak-prakash

देवघर, 30 मार्च (हि. स.)। (अपडेट) देवघर जिले के मधुपुर के शेखपुरा स्थित रामलीला मैदान में मंगलवार को भाजपा नेताओं का जमावड़ा मधुपुर उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवार के नामांकन को लेकर हुआ। प्रदेश नेतृत्व से लेकर जिला के पदाधिकारी मौजूद रहे। मौके पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सह सांसद दीपक प्रकाश ने कहा कि मधुपुर विधानसभा उपचुनाव में कोई माई का लाल कमल खिलने से रोक नहीं सकता है। मधुपुर उपचुनाव तुष्टीकरण के खिलाफ की लड़ाई है। जिसने हज हाउस में भ्रष्टाचार किया उसे मंत्री बना दिया गया। हिंदुओं के पर्व होली, छठ, सरहुल को लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कथनी करनी में भारी विरोध है। हिंदुओं के पर्व त्योहार में यदि भीड़ नहीं हो तो मैयत में भी भीड़ नहीं होनी चाहिए। मुख्यमंत्री खुद चुनावी अभियान में शामिल होते है। राज्य में अपराध और बलात्कार की घटनाएं तेजी से बढ़ती जा रही है। मधुपुर चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओं की अग्निपरीक्षा है। मधुपुर का चुनाव परिणाम झारखंड की राजनीतिक दिशा को तय करेगी। यह चुनाव युवा विरोधी, महिला विरोधी ,किसान विरोधी और विकास विरोधी सरकार के खिलाफ है। इतना वोट डालना है कि दो मई को मंत्री को त्यागपत्र देना पड़े मौके पर भाजपा विधायक दल के नेता और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने कहा कि इतना वोट डालना है कि दो मई को मंत्री को त्यागपत्र देना पड़े। झारखंड में 15 महीने से विकास का कार्य ठप है। मरांडी ने कहा कि मधुपुर में यूपीए ने बगैर चुनाव जीते मंत्री बनाकर चुनौती खड़ा किया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन शायद यह भूल गए कि तमाड़ से भी किसान के बेटा ने शिबू सोरेन को चुनाव हराया था। तमाड़ उपचुनाव का परिणाम फिर से मधुपुर में दोहराना है। झारखंड में 15 माह से विकास का कार्य ठप है। सोरेन फैमिली परिवार और पैसे के लिए राजनीति करता है। सरकार कहती है कि खजाना खाली है लेकिन वह दावे के साथ कहता हूं कि 15000 करोड़ रुपए झारखंड के खजाने में पड़ा है। झारखंड में भ्रष्टाचार बढ़ता जा रहा है। थाना, अंचल, ब्लॉक से लेकर सभी कार्यालयों में रिश्वतखोरी व्याप्त है। जाति प्रमाण पत्र से लेकर मृत्यु प्रमाण पत्र में रिश्वत लिया जाता है। बालू ,पत्थर, कोयला की लूट करवाकर परिवार के खजाने में पैसा भरा जा रहा है। आवाज उठाने वाले लोगों के विरुद्ध झूठे मुकदमे किए जा रहे हैं। सांसद निशिकांत दुबे सहित उनकी पत्नी के विरुद्ध कई मुकदमे किए गए। अब समय आ गया है भ्रष्टाचारियों को उखाड़ फेंकने का। मधुपुर क्षेत्र की जनता भाजपा के उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह को भारी मतों से विजयी बनाकर इतिहास रचने का काम करें। गंगा हमेशा गरीब, गुरबा, वंचित लोगों के बीच सक्रिय रहे : अन्नपूर्णा देवी भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्षा सह कोडरमा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने मधुपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह को उपचुनाव में भारी मतों से जिताने की अपील मधुपुरवासियों की। पार्टी ने जनता की भावनाओं को समझकर ही निर्णय लेते हुए गंगा नारायण सिंह को भाजपा उम्मीदवार बनाया है। यह हमेशा गरीब, गुरबा, वंचित लोगों के बीच सक्रिय रहे। यहां जीत ऐतिहासिक होगी। भाजपा ने जनता की भावनाओं को समझकर गंगा को बनाया उम्मीदवार : रणधीर सिंह सारठ के विधायक सह पूर्व मंत्री रणधीर सिंह ने कहा पार्टी के द्वारा विधानसभा के जनता और कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखकर गंगा नारायण को उम्मीदवार बनाया गया है। उपचुनाव में माटी का बेटा गंगा नारायण सिंह को जात धर्म से ऊपर उठकर भारी मतों से विजयी मधुपुर की जनता बनाएंगे। बिना रुके गंगा नारायण सिंह को जिताने का सभी शपथ लें। उपचुनाव में एक-दो वोट, कटवा को खड़ा किया गया है।लेकिन इससे कोई फर्क नही पड़ेगा। इस बार कोई चूक नहीं होना चाहिए। मधुपुर के बहरूपिया मंत्री को दो मई को त्यागपत्र दिलाएंगे। हफीजुल की जमानत जब्त करा दें : निशिकांत दुबे गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने कहा कि भाजपा की ताकत समर्पित कार्यकर्ता हैं। कौन विरोध कर रहा है। कौन भोटकटवा है इस पर मत जाइए। क्षेत्र की जनता पार्टी कार्यकर्ता इस चुनाव को चुनौती के रूप में लीजिए। हफीजुल का जमानत जब्त करा दें। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि मुझ पर और मेरे परिवार के सदस्यों को नाहक परेशान करने के लिए 22 केस किया गया। मुझ जैसे अकेले व्यक्ति पर पूरी सरकार लग गई लेकिन उसका कुछ नहीं बिगाड़ सका। हाजी हुसैन दो बार क्षेत्र के मंत्री रहे लेकिन कोई विकास नहीं हुआ। मधुपुर -लहरजोरी रोड इसका एक उदाहरण है। इस बार गंगा नारायण सिंह की जीत के लिए हाथ जोड़कर वोट मांगने आया हूं। दी मई को गंगा नारायण सिंह को एमएलए बनाइए 10 मई को हम बाबूलाल मरांडी को मुख्यमंत्री बनाएंगे। गंगा नारायण सिंह ने कहा कि वर्षों से मधुपुर की गरीब शोषित पीड़ित गांव के लोगों के लिए समर्पित रहा हूं। भाजपा के शीर्ष नेतृत्व ने मधुपुर की जनता के साथ साथ कार्यकर्ताओं की भावनाओं को देखकर स्नेह मुझे दिया है। उसे कभी नहीं भूल पाऊंगा। मैं गोवा का नहीं कुरमीडीह हड़ियासी टोला का रहने वाला किसान मजदूर का बेटा हूं। मधुपुर क्षेत्र की जनता का अपार समर्थन भाजपा को मिल रहा है। मधुपुर उपचुनाव में भाजपा भारी बहुमत से जीत दर्ज कर इतिहास रचेगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in