law-of-two-children-made-in-the-country-for-population-control-indresh-kumar
law-of-two-children-made-in-the-country-for-population-control-indresh-kumar

जनसंख्या नियंत्रण के लिए देश में बने दो बच्चों का कानून : इंद्रेश कुमार

रांची, 14मार्च (हि.स.)। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस)के वरिष्ठ प्रचारक व संघ के अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य इंद्रेश कुमार ने कहा कि बढ़ती आबादी भारत के साथ साथ पूरे विश्व की समस्या है। भारत में बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण के लिए दो बच्चों का कानून बनना चाहिए। इसे किसी धर्म, जाति व संप्रदाय से नहीं जोड़ना चाहिए। जनसंख्या में वृद्धि होने से परेशानी सभी को होती है। कुमार रविवार को रांची के प्रेस क्लब में जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की ओर से आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का भी मानना है कि पूरे देश को एक मत होकर इससे संबंधित कानून बनाने पर विचार करना चाहिए, जहां तक वर्तमान सरकार की बात है तो वर्ष 2019 में 15 अगस्त के भाषण में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि छोटा परिवार भी देश प्रेम है। कुमार ने कहा कि 1857 में 83 लाख वर्ग किलोमीटर का भारत था और जनसंख्या 35 करोड़ थी। 1950 में 31.5 किमी का भारत रह गया और जनसंख्या 34 करोड़ थी। आज भूमि उतनी ही है, लेकिन जनसंख्या 130 करोड़ से भी अधिक हो गई है। जनसंख्या में बेतहाशा वृद्धि होने से परेशानी सबको हो रही है। वह चाहे हिंदू हो या मुस्लिम, सिख हो या ईसाई। उन्होंने कहा कि अनेक वर्ष पूर्व इस संस्था का गठन हुआ था। बढ़ती जनसंख्या विश्व के सामने भी एक चुनौती है ।भारत के सामने भी एक चुनौती है ।प्रकृति ने जो भी रिसोर्सेज दिए हैं। धरती में पर जो पहले थे, वह आज भी हैं। पूरे विश्व में जो इस समय का भारत है। उसके पास विश्व की कुल जनसंख्या का साढे 16 प्रतिशत जनसंख्या भारत के पास है ।विश्व में जो धरती उपलब्ध है। धरती का साढे तीन प्रतिशत धरती भारत के पास है। भारत में भूमि कम है, लेकिन जनसंख्या में अधिक हो गया है। जमीन घटी और पानी के रिसोर्सेज भी घटे प्रकाश भी कम हो गया। वायु भी कम हो गया। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जनसंख्या की वजह से ही रोजगार घटे हैं। इससे बेरोजगारी बढ़ गई। बेरोजगारी घटने से भ्रष्टाचार और अपराध भी बढ़े। उन्होंने कहा कि सन 1400-1500 में दुनिया में 200 करोड़ आबादी थी। अब दुनिया की आबादी 780 करोड़ है। उन्होंने कहा कि जनसंख्या को कुछ लोग मजहब और जाति से जोड़ते हैं। वह वोट बैंक तुष्टीकरण के अंदर भड़का कर वोट तो ले लेंगे ।लेकिन देश को नर्क बनाने के अलावा कुछ नहीं बना सकते हैं। वह पूर्णत: असत्य हैं। उनको सिर्फ लीडरशिप से लेना है। समाज का जो होता है हो । उन्होंने कहा कि हर आदमी को न्यूनतम पर्यावरण मिले। चाहे वह किसी भी जाति का हो ,मजहब का हो। अनेक समस्याओं में यह भारत का एक वैश्विक समस्या है। उन्होंने कहा कि जो कुछ ईश्वर ने मानव जाति को दिया है प्रकृति के रूप में। वह उसके तुलना में जो मानव को नियंत्रित करना है वह उतनी जनसंख्या करें। जिसके कारण उसको खुशी मिले और सभी चीज मिले। यह विषय देश और विश्व दोनों पर लागू होता है। उन्होंने कहा कि देश के एकता और अखंडता को कायम रखना है। यह सभी देशवासियों का कर्तव्य है। उन्होंने एक सवाल के जवाब में कहा कि जनसंख्या नियंत्रण पर कानून बनाने के लिए सिर्फ सरकार को ही नहीं सभी राजनीतिक पार्टी और सभी धर्म संप्रदाय के लोगों को आगे आना चाहिए। उन्होंने एक प्रश्न हम दो हमारे दो का राजीव गांधी का एक स्लोगन आया था के उत्तर में कहा कि उस समय इससे ज्यादा मेजॉरिटी की गवर्नमेंट थी। परन्तु उन्होंने ही इस नारे का वोट बैंक का तुष्टीकरण किया जो की जरूरत नहीं थी ।जातिवादी करण किया। जिसका विरोध किसी विपक्षी दल ने नहीं किया था। उन्होंने जो कांटे बोए उसको कांग्रेस भुगत रही है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों मुख्य चुनाव आयुक्त एस वाई कुरैशी ने कहा कि मुसलमानों को खलनायक बनाया जा रहा हैं। उन्होंने जवाब में कहा कि उनको जो खलनायक बना रहे हैं उन्ही को इस पर सोचना है। वह ओवैसी है या सलमान खुर्शीद है। मुख्तार हैं या अजमल हैं या विपक्षी दल है। खलनायक आज की सरकार नहीं बना रही हैं ,खलनायक वही बना रहा है। हर समय धर्म समुदाय नहीं करना चाहिए उन्हें भारतीय कहिए। उन्होंने कहा कि वर्तमान केंद्र सरकार जनता को जब भी संबोधित करती है तब वह कहती है कि 130 करोड़ भारतवासियों।वह सभी भारतवासी को संबोधित करती है। ना कि एक धर्म और संप्रदाय को। उन्होंने कहा कि खलनायक वही बना रहे हैं, जो तुष्टीकरण के नाम पर कट्टरता, संप्रदायिकता भड़का कर उन्हें मुख्यधारा से अलग किया। आज वह उनके पास नहीं है। उनका वोट कट गया है। वह सत्तापक्ष की ओर झुक गए हैं। इसलिए वह उनको खलनायक कह रहे है। मौके पर जनसंख्या समाधान फाउंडेशन की संयोजिका ममता सहगल ,सुचिता सिंह, शिवधारी राम संपत्ति कुशवाहा, हिंदू जागरण मंच और मुस्लिम जागरण मंच के लोग मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in