law-and-order-administration-and-government39s-conviction-in-the-coalition-government-congress
law-and-order-administration-and-government39s-conviction-in-the-coalition-government-congress

गठबंधन सरकार में कानून-व्यवस्था, प्रशासन और सरकार का इकबाल बुलंद : कांग्रेस

रांची, 18 जून (हि.स.)। झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने कहा है कि हर छोटी-बड़ी बात को लेकर राजभवन जाने वाले भाजपा नेताओं को यह समझना चाहिए कि अब पूर्ववर्ती रघुवर दास वाली सरकार नहीं हैं। इस गठबंधन सरकार में कानून-व्यवस्था, प्रशासन और सरकार का इकबाल बुलंद हैं। यदि किसी तरह की कोई घटना होती है, तो पुलिस-प्रशासन बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई करती है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता प्रवक्ता आलोक कुमार दूबे, लाल किशोरनाथ शाहदेव और राजेश गुप्ता ने शुक्रवार को कहा कि किसी भी मामले को, जांच को पिछली सरकार की तरह अब प्रभावित करने की कोशिश नहीं होती है। देशभर में जिस तरह से भाजपा शासित राज्यों में आदिवासियों, अनुसूचित जनजाति और महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं हो रही हैं। वैसी स्थिति में झारखंड सरकार की अच्छी कार्यसंस्कृति भाजपा को खटकती है। उन्होंने कहा कि यही कारण है कि कई ऐसे छोटे मुद्दे को लेकर भी भाजपा नेता आनन-फानन में राजभवन पहुंच जाते हैं, जबकि हकीकत यह होती है, इन सारे मामले में पुलिस और कानून अपना काम कर रहा होता है। दोषियों पर न्यायिक प्रक्रिया के तहत कार्रवाई भी शुरू कर दी जाती है। भाजपा नेता हर घटना को तूल देकर सरकार को बदनाम करने की कोशिश में जुटे रहते हैं और जांच को प्रभावित करने की कोशिश करते हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in