मानव जाति को बचाने के लिए पौधरोपण  जरूरी: कोचे मुंडा
मानव जाति को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी: कोचे मुंडा

मानव जाति को बचाने के लिए पौधरोपण जरूरी: कोचे मुंडा

खूंटी, 24 जुलाई(हि .स.)। भाजपा प्रदेश कार्यालय द्वारा जारी निर्देश के आलोक में तोरपा के विधायक कोचे मुंडा ने शुक्रवार को डोड़मा के मंडा मैदान में पौधरोपण किया। भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजीव महतो(राजू) की अध्यक्षता में आयोजित पौधरोपण कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साह के साथ भाग लिया। मौके पर विधायक मुंडा ने कहा कि बढ़ते प्रदूषण से मानव जाति को बचाने का सिर्फ एक ही उपाय है, अधिक से अधिक पौधे लगाना और उनका संरक्षण करना। उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि वे खुद पौधरोपण करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। हिन्दुस्थान समाचार/अनिल/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in