कामरान खान कांग्रेस विचार विभाग के जिला अध्यक्ष बने
कामरान खान कांग्रेस विचार विभाग के जिला अध्यक्ष बने

कामरान खान कांग्रेस विचार विभाग के जिला अध्यक्ष बने

कोडरमा, 01 अगस्त (हि. स.)। झारखंड कांग्रेस द्वारा सभी जिला एवं प्रखंड सहित सभी मंच मोर्चा के संगठन को सक्रिय करने पर बल दिया जा रहा है। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरांव के अनुमोदन पर प्रदेश विचार विभाग (बुद्धिजीवी मंच) के चेयरमैन वासुदेव मिश्रा ने झुमरीतिलैया के शिक्षाविद कामरान खान को कोडरमा जिला विचार विभाग (बुद्धिजीवी मंच) का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है। उक्त आशय का मनोनयन पत्र कोडरमा जिला अध्यक्ष मनोज सहाय पिंकू ने अपने आवासीय कार्यालय पर कामरान खान को सौंपा। मौके पर जिला प्रवक्ता संजय कुमार शर्मा भी उपस्थित हुए। खान के कोडरमा कॉन्ग्रेस विचार विभाग (बुद्धिजीवी मंच) के अध्यक्ष पद पर मनोनयन का कोडरमा जिला के कांग्रेस जनों ने स्वागत किया एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी व विचार विभाग राष्ट्रीय चेयरपर्सन डा गिरिजा व्यास एवं झारखंड कांग्रेस प्रभारी आरपीएन सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया। साथ ही प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश जी, विधायक उमाशंकर यादव अकेला व प्रदेश प्रवक्ता ईश्वर आनंद को धन्यवाद दिया। बधाई देने वालों में जिला अध्यक्ष सहित पूर्व जिला अध्यक्ष निर्मल कुमार ओझा, प्रदेश प्रतिनिधि तुलसी मोदी, उपाध्यक्ष राम लखन पासवान, वासिफ बख्तावर खान, वरिष्ठ कांग्रेसी राम लखन सिंह, राजेंद्र जयसवाल, अनवारूल हक, प्रदीप सिंह, गणेश स्वर्णकार, परेश कुमार सिन्हा, भागीरथ पासवान, आशीष पांडे, संजय सेठ, वसी अहमद खान, लीलावती मेहता, अज्जू सिंह, अनिल यादव, राजू सिंह, प्रभात कुमार राम, प्रमोद वर्णवाल, फहीम खान, विजय सिंह, केदार राणा, जुबेर खान, हिमांशु शर्मा, सहूद खान, विकास सिन्हा, अनंत मेहता, फैयाज कैसर, अभय वर्मा, उत्तमदास पाल, उमेश साव, युवा कांग्रेस का अध्यक्ष अरमान खान, उपेंद्र सिंह, डॉ शाहबान खान, आकाश सिंह, कृष्णा सिंह, शशिकांत यादव, भोला दास, अरविंद सेठ सहित जिले के कांग्रेस जन शामिल हैं। हिन्दुस्थान समाचार/ संजीव/ सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in