jmm39s-sit-in-protest-against-inflation
jmm39s-sit-in-protest-against-inflation

महंगाई के खिलाफ झामुमो का धरना प्रदर्शन

दुमका, 01 मार्च(हि. स.)। पेट्रोल-डीज़ल और घरेलू गैस के मूल्य में अप्रत्याशित वृद्धि एवं किसान विरोधी कृषि कानून के विरोध में सोमवार को झारखण्ड मुक्ति मोर्चा ने एक दिवसीय धरना प्रदर्शन आयोजित किया। केंद्रीय प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला सचिव शिवा बास्की ने किया। धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह एवं जिला अध्यक्ष सुभाष सिंह उपस्थित रहे। धरना प्रदर्शन कर डीसी के माध्यम से राष्ट्रपति को सौंप बढी हुई कीमतों को वापस लेने का आग्रह किया। हिंदुस्थान समाचार/नीरज

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in