झामुमो ने निशिकांत दुबे की सदस्यता  समाप्त करने की मांग की
झामुमो ने निशिकांत दुबे की सदस्यता समाप्त करने की मांग की

झामुमो ने निशिकांत दुबे की सदस्यता समाप्त करने की मांग की

रांची, 29 जुलाई (हि. स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने कहा है कि गोड्डा से भाजपा सांसद निशिकांत दुबे की सदस्यता समाप्त करने के लिए पार्टी ने चुनाव आयोग से जांच कराने की मांग की है। साथ ही लोकसभा अध्यक्ष को भी इसकी सूचना दी गई है। झामुमो महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने बुधवार को बरियातू स्थित पार्टी कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि लोगों के बीच भ्रम की स्थिति है। 11 साल से ज्यादा राज्य में एक सांसद हैं, वह विलक्षण प्रतिभा के धनी हैं। 10 साल की उम्र में उन्होंने मैट्रिक की परीक्षा पास की है। उसके बाद क्या क्या पढ़ा पता नहीं। 2018 में डॉक्टरेट हो गए। डॉक्टरेट होने के लिए जो ग्रेजुएशन की जरूरत पड़ती है। उसका उन्होंने जिक्र किया था कि दिल्ली यूनिवर्सिटी से फैकेल्टी आफ मैनेजमेंट स्टडीज से ग्रेजुएट हैं। दिल्ली यूनिवर्सिटी की डीन सुविता सेन गुप्ता ने कहा है कि यह फर्जी व्यक्ति है। ऐसे व्यक्ति को ना हम लोग एनिमेशन दिए हैं और ना ही यहां से वह पास आउट किया है। भट्टाचार्य ने कहा कि सविता सेन गुप्ता ने झारखंड पुलिस को यह डिक्लेरेशन दिया है। ऐसे फर्जी पर राज्य के सांसद बंद कर जनता को ठग रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in