झामुमो विधायक दल के सचेतक मथुरा महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गए, दो दिन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से भी की थी मुलाकात।
झामुमो विधायक दल के सचेतक मथुरा महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गए, दो दिन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से भी की थी मुलाकात।

झामुमो विधायक दल के सचेतक मथुरा महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गए, दो दिन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से भी की थी मुलाकात।

रांची, 07 जुलाई (हि.स.) । मंगलवार को पीएमसीएच धनबाद से आयी रिर्पोट में झारखंड मुक्ति मोर्चा विधायक दल के सचेतक मथुरा महतो कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैंं। इस खबर से अधिकारियों में हड़कप मच गया । बताया जा रहा है कि विधायक ने दो दिन पूर्व सीएम हेमंत सोरेन से मुलाकात भी की थी। धनबाद से आई रिर्पोट में विधायक के साथ, 18 पत्रकार व 1 पुलिसकर्मी की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। आज भी विधायक धनबाद में श्रम कल्याण विभाग के कार्यक्रम में प्रवासी मजदूरों को अपने हाथों से वस्त्र वितरण किया है। वहीं रांची के सबसे बड़े नीजि अस्पताल मेदांता का एक कर्मचारी भी संक्रमित पाया गया है। मंगलवार को राज्यभर से कुल 145 नए मामले सामने आए हैं। वहीं दो कोरोना संक्रमितों की मौत हो हुई है। इसके साथ ही राज्य में कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर तीन हजार के पार हो गयी है। हालांकि राज्यभर में अब तक 2104 मरीज कोरोना की जंग जीत चुके हैं। अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 पहुंच गयी है। देर रात जारी किये गये आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक सबसे ज्यादा केस पूर्वी सिंहभूम से 44 है, वहीं रामगढ़ से 28, धनबाद से 25,रांची से 20 , हजारीबाग से 6, कोडरमा से 7,देवघर से तीन, लोहरदगा से तीन, पलामू से दो, लातेहार, गढ़वा और सिमडेगा से एक व्यक्ति कोरोना पॉजिटिव पाये गये हैं। इसके साथ ही राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 3018 हो गयी है। पूर्वी सिंहभूम से सर्वाधिक 44 नये मरीज झारखंड में पिछले 24 घंटे में 145 नये कोरोना संक्रमित मिले हैं। पूर्वी सिंहभूम से सबसे ज्यादा 44 मामले सामने आए हैं। पूर्वी सिंहभूम के डीसी ने कहा है कि जिले में नये संक्रमितों का आंकड़ा बढ़ सकता है। यहां अब तक 529 मरीज मिल चुके हैं जिनमें 275 एक्टिव हैं। वहीं 252 स्वस्थ्य हो चुके हैं। दो मरीज की मौत मंगलवार को झारखंड में कोरोना से दो और मरीजों की मौत हो गयी है। इस तरह राज्य में कोरोना से मरने वालों की संख्या 22 हो गयी है। दोनों मरीजों की मौंत धनबाद में हुई है । जिनमें से एक धनबाद के शास्त्री नगर का रहने वाला था। उसका इलाज रिम्स के कोविड वार्ड में चल रहा था। मृतक की उम्र 58 साल थी। मरने वाला कोरोना पॉजिटिव मरीज बीपी और शुगर का पेंशेंट था। इस शख्स की पत्नी भी कोरोना पॉजिटिव पायी गयी है। झारखंड जल्द होगा कोरोना मुक्त: बन्ना गुप्ता इस बीच झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता बयान जारी कर कहा कि राज्य में कोरोना की रोकथाम को लेकर राज्य सरकार गंभीर है। साथ ही हर परिस्थिति का सामना करने को तैयार भी हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में मृत्यु दर कम है। वहीं देश की तुलना में झारखंड का रिकवरी रेट बेहतर है। उन्होंने आशा जतायी कि राज्य जल्द ही कोरोना मुक्त होगा। इसके लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। आपको बता दें कि 7 जुलाई तक झारखंड का रिकवरी रेट देश से बेहतर है। झारखंड का रिकवरी रेट 69.71 प्रतिशत है। जबकि देश में 60.86 प्रतिशत ही रिकवरी रेट है। मंगलवार को 36 मरीज हुए स्वस्थ झारखंड में अब तक 3018 कोरोना पॉजिटिव मरीज पाये जा चुके हैं। इनमें 2104 संक्रमित स्वस्थ हो चुके हैं। जिनमें मंगलवार को भी 36 मरीज हुए स्वस्थ हुए हैं। जबकि 21 मरीजों की मौत हो चुकी है। कुल 892 एक्टिव केस बचे हैं। ज्यादा सतर्क रहने का वक्त रिम्स के माइक्रोबायोलॉजिस्ट डॉ मनोज कुमार कहते हैं कि अनलॉक शुरू होते ही सड़कों पर भीड़ लगने लगी हैण् लोग दूधए सब्जी और राशन के लिए बाहर निकल रहे हैं। कई लोग बिना ट्रैवेल हिस्ट्री या पॉजिटिव के क्लोज कॉन्टैक्ट में आये बिना भी संक्रमित हो रहे हैं। इसे कम्युनिटी ट्रांसमिशन का संकेत मान कर और ज्यादा सतर्क हो जाना चाहिए। कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका झारखंड में कोरोना वायरस का संक्रमण अब कम्युनिटी ट्रांसमिशन की तरफ बढ़ रहा है। हालांकि इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च ;आइसीएमआरद्ध फिलहाल इस बात से इनकार कर रहा है। मौजूदा वक्त में राज्य में मिल रहे कोरोना संक्रमितों के अध्ययन के आधार पर विशेषज्ञ डॉक्टर कम्युनिटी ट्रांसमिशन की आशंका जाहिर कर रहे हैं। हिन्दुस्थान समाचार /सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in