झामुमो जिलाध्यक्ष ने सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष को हटाया
झामुमो जिलाध्यक्ष ने सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष को हटाया

झामुमो जिलाध्यक्ष ने सिमरिया प्रखंड अध्यक्ष को हटाया

चतरा,14 जुलाई (हि. स.) । सिमरिया के झामुमो प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो को पद से हटा दिया गया है और उनके स्थान पर मो एकरामुल हक को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। यह कार्रवाई पार्टी के जिला अध्यक्ष पंकज प्रजापति ने की है। उन्होंने इस कार्रवाई के सूचना पत्र प्रेषित कर दी है। पत्र में कहा गया है कि जिले में कोविड-19 की आपदा फैली हुई है। लेकिन प्रखंड अध्यक्ष ना प्रखंड वासियों के संपर्क में है और ना कार्यकर्ताओं से। बार बार चेतावनी के बाद भी वे सचेत नहीं हुए। ऐसे में उन्हें पद मुक्त करते हुए एकरामुल हक को कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया जाता है। हिन्दुस्थान समाचार /नवीन/वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in