हूल दिवस पर झामुमों व कांग्रेस ने संयुक्त रूप से शहीद सिदो कान्हू को दी श्रद्धांजलि ।
हूल दिवस पर झामुमों व कांग्रेस ने संयुक्त रूप से शहीद सिदो कान्हू को दी श्रद्धांजलि ।

हूल दिवस पर झामुमों व कांग्रेस ने संयुक्त रूप से शहीद सिदो कान्हू को दी श्रद्धांजलि ।

दुमका, 30 जून (हि.स.)। 165 वां हूल दिवस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं कांग्रेस ने संयुक्त रूप से पोखरा चौक स्थित शहीद सिदो कान्हू के आदमकद प्रतिमा पर मार्ल्यापण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी । माल्यार्पण कांग्रेस के मंत्री बादल पत्रलेख, झामुमों महेशपुर विधानसभा विधायक स्टेफन मरांडी, जामा विधायक सीता सोरेन, झामुमो युवा मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष सह दुमका विधानसभा के भावी प्रत्याशी बसंत सोरेन, झामुमों केंद्रीय महासचिव विजय कुमार सिंह सहित अन्य झामुमों एवं कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने धूप.अगरबत्ती दिखा शहीदों को नमन करते हुए माल्यार्पण किया। इस अवसर पर मंत्री बादल पत्रलेख ने कहा कि शहीद सिदो कान्हू ने जो अबुआ राज का सपना देखा था। वह सपना मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली सरकार में साकार होने वाला है। आज का दिवस संकल्प दिवस के रूप में मनायेंगे। जनता के लिए, जनता के द्वारा शासन और यहां सभी नागरिकों के संविधान के रक्षा और झारखंड के चहुमुखी विकास का जो सपना को लेकर दिशोम गुरू शिबू सोरेन एवं सोनिया गांधी ने झारखंड राज्य की कल्पना किया था। उस कल्पना को साकार करने का प्रयास किया जा रहा है। वंशजों की हत्या पर सियासत होने के सवाल पर मंत्री पत्रलेख ने कहा कि ये साधुवाद का परिचय नहीं है, आज का दिन पावन दिन है। सीएम हेमंत सोरेन पूरी व्यवस्था पर नजर बनाये हुए है। इसके आड़ में जो राजनीति करना चाहते है उनको भगवान सिदो कान्हू एवं उनके वंशजों से कोई लेना.देना नहीं है। उनकी मंशा छिपी नहीं है, स्पष्ट है। वह क्या बताना चाहते हैं। इसकी जितनी निंदा की जाये कम है। युवा मोर्चा केंद्रीय अध्यक्ष बसंत सोरेन ने कहा कि सभी जानते हैं कि कितनी लड़ाईयों के बाद राज्य मिला है। उसके सबसे बड़े कर्णधार सिदो- कान्हू हैं। इसलिए हम हूल दिवस मना आर्शीवाद लेने का काम करते हैं। इस अवसर पर विधायक स्टेफन मरांडी ने कहा कि सामाजिक रूप से सिदो कान्हू के प्रति श्रद्धांजलि दिया करते थे। उस समय राजनीतिक दलों का कोई हस्तक्षेप नहीं था। आज सिदो कान्हू राजनीतिक प्रतिस्पर्धा में चला गया है। जो सही नहीं है। पूरे देश के सम्मानित व्यक्ति रहे है सिदो कान्हू उन्हे प्रेरणा स्रोत मान श्रद्धांजलि देने का काम किया है। सीएम ने भी जांच का आदेश दिया है। शहीदों को श्रद्धांजलि देना चाहिए। इस अवसर पर सलाम अंसारी, शिबा बास्की, रवि यादव, रमेश रजक उर्फ छोटू, समीर झा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्यामल किशोर सिंह आदि उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार /नीरज/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in