jmm-central-executive-committee-meeting-on-april-3
jmm-central-executive-committee-meeting-on-april-3

झामुमो केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक तीन अप्रैल को

रांची, 31 मार्च (हि.स.)। झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति की बैठक तीन अप्रैल को पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास में होगी। झामुमो महासचिव सह प्रवक्ता विनोद कुमार पांडेय ने बुधवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि बैठक में वर्तमान राजनैतिक परिस्थिति, मधुपुर विधानसभा उपचुनाव सहित देश के कई राज्यों में हो रहे आम चुनाव एवं सांगठनिक विषयों पर चर्चा होगी। उन्होंने कहा कि पार्टी की केन्द्रीय कार्यकारिणी समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों से आग्रह किया गया है कि सभी उक्त बैठक में निश्चित समय पर उपस्थित रहेंगे। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in