jharkhand-will-rise-in-two-days-temperature-likely-to-drop-by-six-degrees
jharkhand-will-rise-in-two-days-temperature-likely-to-drop-by-six-degrees

झारखंड में दो दिनों में बढ़ेगी ठंड, तापमान में छह डिग्री गिरावट की संभावना

रांची, 21 जनवरी (हि.स.)। राज्य के विभिन्न हिस्सों में एक बार फिर ठंड बढ़ेगी। अगले 48 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में छह डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज किये जाने की संभावना है। रांची स्थित भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र के वरीय वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि 21 से 23 जनवरी तक ठंड का असर देखा जाएगा, उसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण एक बार फिर तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज होगी। मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया है कि गुरुवार से पश्चिमोत्तर हवाएं चलनी शुरू हो गई है और आसमान साफ हो गया है, जिस कारण अगले 2 से 3 दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट देखी जा सकती है। जबकि 24 जनवरी से वेस्टर्न डिस्टरबेंस वेस्टर्न हिमालय में सक्रिय हो जाएगी, जिसके बाद फिर मौसम में बदलाव होगी और न्यूनतम तापमान में फिर 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होने की संभावना है और झारखंड के दक्षिणी जिलों में सुबह धुंध भी देखने को मिल सकती है। हिन्दुस्थान समाचार /वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in