jharkhand-will-have-two-lakh-doses-of-kovaxin-on-april-8
jharkhand-will-have-two-lakh-doses-of-kovaxin-on-april-8

झारखंड को आठ अप्रैल को दो लाख डोज कोवैक्सिन होगा उपलब्ध

रांची, 07 अप्रैल (हि. स.)। भारत सरकार की ओर से झारखंड को आठ अप्रैल को दो लाख डोज कोवैक्सिन प्राप्त हो रहा है। नौ अप्रैल 10 लाख डोज कोविशिल्ड प्राप्त होने की संभावना है। इस प्रकार राज्य में सेकंड डोज के लिए कोवैक्सीन तथा कोविशिल्ड की पर्याप्त डोज उपलब्ध है। सात अप्रैल को शाम सात बजे तक राज्य में कोविशिल्ड की कुल 97,037 डोज तथा कोवैक्सिन की कुल 20,124 डोज उपलब्ध है। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in