jharkhand-welcomed-hockey-champion-daughters-on-their-return-home
jharkhand-welcomed-hockey-champion-daughters-on-their-return-home

स्वदेश लौटने पर हॉकी चैंपियन बेटियों का झारखंड ने किया स्वागत

रांची, 27 जनवरी (हि.स.)। चिली दौरे पर गई जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम बुधवार को हिंदुस्तान वापस आई यह टीम चिली में 06मैच खेली और प्रतियोगिता में 5-0 से अपराजेय रही और चैमपियन रही। इस टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी थे। सुषमा कुमारी, संगीता कुमारी और ब्यूटी डुंगडुंग तीनों खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर भारत को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।भारतीय टीम की ओर से प्रतियोगिता में कुल 18 गोल हुए हैं जिनमें 10 गोल इन तीन खिलाड़ियों ने किया है स्वदेश लौटने के बाद आज तीनों खिलाड़ी अपने गृहराज्य झारखंड वापस आए । झारखंड आने पर बिरसा मुंडा एयरपोर्ट रांची में हॉकी झारखंड के पदाधिकारियों के द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। झारखंड के महासचिव विजय शंकर सिंह सीइओ रजनीश कुमार , उपाध्यक्ष मनोज कोंनबेगी, कोषाध्यक्ष आश्रिता लकड़ा,हॉकी सिमडेगा के कोषाध्यक्ष कमलेश्वर मांझी एवं अन्य पदाधिकारियों ने एयरपोर्ट से बाहर आते ही तीनों बेटियों को फूल माला और बुके देकर स्वागत किया फिर तीनों बेटियां एयरपोर्ट से ही हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारियों के साथ अपने घर सिमडेगा के लिए रवाना हो गए। हिन्दुस्थान समाचा/ वंदना-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in