jharkhand-state-kisan-sabha-will-demonstrate-before-the-legislative-assembly-on-march-18
jharkhand-state-kisan-sabha-will-demonstrate-before-the-legislative-assembly-on-march-18

झारखंड राज्य किसान सभा 18 मार्च को विधानसभा के समक्ष करेगा प्रदर्शन

रांची, 07 मार्च (हि.स.)। झारखंड राज्य किसान सभा की बैठक रविवार को विश्वकर्मा मंदिर स्थित राज्य कार्यालय में हुआ। बैठक में अखिल भारतीय किसान सभा के संयुक्त सचिव नंदकिशोर शुक्ला उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि किसान आंदोलन, कृषि कानून की वापसी तक जारी रहेगा। 11 वीं दौर की वार्ता के बाद सरकार के डेढ़ साल कानून को स्थगित करने के प्रस्ताव को किसानों ने खारिज कर दिया है। हम कानून के वापसी से कम कोई भी समझौता स्वीकार नहीं करेंगे। बैठक में मार्च- अप्रैल में राज्य के प्रखंडों,जिलों में किसान महापंचायत करने,17 मई को राज्य स्तरीय किसान महापंचायत मौराबादी मैदान में करने तथा 18 मार्च को झारखंड विधानसभा के समक्ष कृषि कानून ,भूमी बैंक, मास्टर प्लान के खिलाफ किसान प्रदर्शन का निर्णय लिया गया है। साथ ही 8 मार्च को किसान महिला दिवस एवं 15 मार्च को निजीकरण विरोधी प्रदर्शन होगा। 23 मार्च को भगत सिंह, सुखदेव, राजगुरु के शहादत दिवस मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में महासचिव सुरजीत सिन्हा, उपाध्यक्ष सुफल महतो, विश्व देव सिंह मुंडा,मधुवा कच्छप,मोहन उरांव उपस्थित थे। हिन्दुस्थान समाचार/ विकास

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in