झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की घोषणा
झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की घोषणा

झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की घोषणा

रांची, 01 अगस्त (हि. स.)। आॅल इंडिया प्रोफेशनल कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद डाॅ शशि थरूर एवं रीजनल को-आॅर्डिनेटर ईस्ट जरिता लैतफलांग ने शनिवार को सेंट्रल ऑफिस दिल्ली से झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी की घोषणा की है। झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आदित्य विक्रम जायसवाल ने शनिवार को बताया कि जारी प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस कमेटी में फ्रंटल आॅर्गनाईजेशन इंगेजमेंट को-आॅर्डिनेटर विजेता वर्मा, सोशल मीडिया एंड कम्यूनिकेशन को-आॅर्डिनेटर अभिषेक मानव, इवेंट को-आॅर्डिनेटर-ईशिखा शर्मा, फाइनांस को-आॅर्डिनेटर-श्रवण जैन, रिसर्च को-आॅर्डिनेटर-विनोद कुमार, प्रभात बाखला, फैलोशिप विस्तार को-आॅर्डिनेटर-अंकित सहाय, विशाल पटोदिया अरविंद राजगरिया एवं जेपीसीसी एंगेजमेंट को-आॅर्डिनेटर- कृष्णा सहाय को बनाया गया है। वहीं हजारीबाग चैप्टर में अध्यक्ष आरसी मेहता, उपाध्यक्ष सह कोषाध्यक्ष रोहित कुमार और सचिव मनीषा टोप्पो को बनाया गया है। जायसवाल ने बताया कि झारखंड प्रदेश प्रोफेशनल कांग्रेस का विस्तार पूरे झारखंड मेें किया जाएगा। बहुत ही जल्द एक साथ बाकी बचे लोकसभावार चैप्टर कमेटी का विस्तार किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। एआईपीसी दिल्ली स्वीकृति के बाद सभी कमेटी जारी कर दी जाएगी। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण/ विनय-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in