केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूँ,सदन में झारखंड प्रदेश की आवाज बनूँगा :दीपक प्रकाश

केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूँ,सदन में झारखंड प्रदेश की आवाज बनूँगा :दीपक प्रकाश
केंद्रीय नेतृत्व का आभारी हूँ,सदन में झारखंड प्रदेश की आवाज बनूँगा :दीपक प्रकाश

रांची, 22 जुलाई ( हि.स.) भाजपा के झारखंड प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद दीपक प्रकाश ने बुधवार को देश के उच्च सदन राज्य सभा में भारत के उप राष्ट्रपति सह सदन के सभापति वेंकैया नायडू की उपस्थिति में नव निर्वाचित सांसद के रूप में शपथ ग्रहण किया। प्रकाश ने राष्ट्र भाषा हिंदी में शपथ ली।इस अवसर पर प्रकाश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी , गृह मंत्री अमित शाह एवम राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित सभी केंद्रीय नेतृत्व का हृदय से आभार प्रकट करते हुए कहा कि पार्टी ने एक सामान्य कार्यकर्ता को बड़ा सम्मान दिया है। उन्होंने कहा कि मैं राष्ट्रीय और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं के मार्गदर्शन एवं लाखों कार्यकर्ताओं के स्नेह,प्यार और शुभकामनाओं से पार्टी की दोहरी जिम्मेवारी को निभाने की हरसंभव कोशिश करूंगा। उन्होंने कहा कि विचारों के प्रति समर्पित ध्येयनिष्ठ लाखों कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत हैं,पूंजी है। एक प्रदेश अध्यक्ष के नाते सर्व स्पर्शी सर्व व्यापी भाजपा ,प्रदेश की 3.25 करोड़ जनता का नेतृत्व करनेवाली भाजपा बनाना साथ ही सदन में झारखंड की मजबूत और प्रभावी आवाज बनना ही मेरा संकल्प है। प्रकाश ने विद्यार्थी परिषद के एक सामान्य कार्यकर्ता के रूप में अपनी सामाजिक और राजनीतिक यात्रा प्रारंभ की थी।भाजपा में उन्होंने युवामोर्चा के साथ प्रदेश साथ प्रदेश के उपाध्यक्ष,महामंत्री एवम मुख्यालय प्रभारी के दायित्वों का भी सफलता पूर्वक निर्वहन किया ,और आज प्रदेश अध्यक्ष हैं। प्रकाश को सांसद की शपथ लेने पर प्रदेश के नेताओं ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। जिसमें नेता विधायक दल एवम पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, केन्दीय मंत्री अर्जुन मुंडा,पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ,संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह,प्रदेश उपाध्यक्ष एवम विधायक नीलकंठ सिंह मुंडा,सांसद सुनील सिंह,राज पालिवार सांसद अन्नपूर्णा देवी, गंगोत्री कुजूर,विनोद शर्मा, अपर्णा सेन गुप्ता,महामंत्री एवम सांसद समीर उरांव, आदित्य साहू,डॉ प्रदीप वर्मा,प्रदेश मंत्री जेपी पटेल,सुबोध सिंह गुड्डू,मुनेश्वर साहू,विधायक नवीन जायसवाल, विवेक भवानी सिंह, शर्मिला रजक,काजल प्रधान, रीता मिश्रा,सांसद महेश पोद्दार,संजय सेठ ,विधायक सीपी सिंह, कोषाध्यक्ष दीपक बंका कार्यालय मंत्री हेमंत दास, सह मंत्री सूरज चौरसिया, मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक,सह प्रभारी प्रेम मित्तल,रमेश पुष्कर, संजय जायसवाल ,योगेंद्र प्रताप राजीव तिवारी,अशोक बड़ाइक प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा, प्रतुल शाहदेव,मिस्फिक्स हसन, अनिमेष कुमार,अमित कुमार,सरोज सिंह,कुणाल षाड़ंगी सहित विभिन्न मोर्चा के आरती कुजूर,आरती सिंह,किसलय तिवारी,विनय जायसवाल, पवन साहू,विनय सिंह,अमरदीप यादव,विधायक अमर बाउरी, ब्रज मोहन राम,शिवशंकर उरांव,रामकुमार पाहन, अनवर हयात,सोना खान, श्रीनिवास आदि शामिल है। हिंदुस्थान समाचार /विनय/सबा एकबाल-hindusthansamachar.in

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in