jharkhand-government-busy-in-fundraising-mp
jharkhand-government-busy-in-fundraising-mp

झारखण्ड सरकार धन उगाही में व्यस्त : सांसद

30/03/2021 देवघर, 30 मार्च(हि. स.) । दुमका से भाजपा सांसद सुनील सोरेन ने कहा है कि वर्तमान सरकार सिर्फ धन संग्रह करने में जुटी हुई है। झारखंड के गरीबों एवं असहायों की इन्हें कोई चिंता नही इनको सिर्फ ठगने का काम किया है। सांसद मंगलवार को मधुपुर से भाजपा उम्मीदवार गंगा नारायण सिंह के नॉमिनेशन से लौटने के क्रम में सारठ में रुके थे। इस दौरान उन्होंने अपने पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछा एवं सबों को होली की शुभकामनाएं भी दी। उन्होंने कहा है कि सारठ का समुचित विकास हमारी पहली प्राथमिकता में है। पूर्व में भी कई योजनाएं दी गयी है और आगे भी देने की योजना है। मौके पर भाजपा नेता जयकुमार सिंह, कृष्ण मुरारी राय, प्रकाश कुमार लाल, अशोक लाल, राजो सिंह, कारेलाल साह समेत अन्य भी मौजूद थे। हिन्दुस्थान समाचार/चन्द्र विजय

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in