jharkhand-agitational-sangharsh-morcha-will-encircle-the-mlas-on-a-march
jharkhand-agitational-sangharsh-morcha-will-encircle-the-mlas-on-a-march

झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा एक मार्च को करेगा विधायकों का घेराव

रांची, 26 फरवरी (हि. स.)। झारखंड आंदोलनकारी संघर्ष मोर्चा झारखंड आंदोलनकारियों के मान-सम्मान पहचान, जल, जंगल, जमीन, भाषा, संस्कृति अस्तित्व की रक्षा नियोजन व पेंशन की मांग को लेकर एक मार्च को बजट सत्र के दौरान विधायकों का घेराव करेगा। मोर्चा के संयोजक और विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने शुक्रवार को मोरहाबादी स्थित आवास में आयोजित प्रेसवार्ता में यह जानकारी दी। इस अवसर पर मोर्चा के राजू महतो, अंतू तिर्की, प्रेम मित्तल सहित कई आंदोलनकारी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि झारखंड अलग राज्य के आंदोलन के दौरान कई आंदोलनकारी आज उपेक्षित हैं। इसी को लेकर मोर्चा के लोग विधायकों का घेराव करेंगे। उन्होंने कहा कि गत दिनों कैबिनेट में आंदोलनकारियों के लिए जो भी घोषणा हुई है उसका हम स्वागत करते हैं। लेकिन अभी भी झारखंड आंदोलनकारी उपेक्षित है। हमारा उद्देश्य है कि जो भी आंदोलनकारी उपेक्षित है उनको भी सम्मान दिया जाए। उन्होंने कहा कि हम लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात को सरकार तक पहुंचाएंगे। राजू महतो ने कहा कि हमारी मांग है कि सरकार के 11 सदस्यीय टीम का गठन करें और उसमें मोर्चा के लोगों को भी शामिल किया जाए] ताकि आंदोलनकारियों के चयन में किसी तरह का भेदभाव ना हो। हिन्दुस्थान समाचार/कृष्ण

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in