बंद घर से 20 लाख रुपये के आभूषण चोरी

jewelry-worth-20-lakhs-stolen-from-a-closed-house
jewelry-worth-20-lakhs-stolen-from-a-closed-house

हजारीबाग, 07 मार्च (हि.स.)। लोहसिंहना थाना क्षेत्र अंतर्गत बदमाशों ने एक बंद घर से 20 लाख रुपये कीमत के आभूषण ले उड़े। पूरा परिवार शादी की खरीदारी के लिए रांची गया हुआ था। बताया गया है कि अशोक कुमार सिन्हा बीसीसीएल से सेवानिवृत्त है और लोहसिंहना थाना क्षेत्र स्थित मकान में रहते हैं। घटना की जानकारी रविवार को तब हुई जब उस घर में काम करने वाली नौकरानी ने घर का ताला टूटा हुआ पाया। उसने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। इसके बाद मकान मालिक अशोक कुमार सिन्हा रांची से हजारीबाग पहुंचे। उन्होंने पाया कि बदमाशों ने आलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे 20 लाख रुपये मूल्य के आभूषणों की चोरी कर ली है। बताया गया कि सिन्हा के बेटे की शादी 02 मई को होनी है। इसी के लिए गहनें खरीद कर रखा था। पूरा परिवार चार मार्च को शादी की खरीदारी करने के लिए रांची गया था। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस को दी है। पुलिस फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को जांच के लिए बुलाया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। हिन्दुस्थान समाचार/ शाद्वल/चंद्र

Related Stories

No stories found.
Raftaar | रफ्तार
raftaar.in